BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुमित खंडेलवाल और राजस्व अधिकारियों की दादागिरी के चलते आदिवासी परिवार के मकान पर चला बुलडोजर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 20, 2022

सुमित खंडेलवाल और राजस्व अधिकारियों की दादागिरी के चलते आदिवासी परिवार के मकान पर चला बुलडोजर





रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश सरकार आदिवासी समुदाय को वनाधिकार पट्टा देने का वादा मगर अधिकारी की भारी लापरवाही


 प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं। मेरे आदिवासी परिवार हैं। उनके सुख दुख में साथी हु । मगर विभाग अधिकारी और नगर के दबंग उन परिवारों को कुचलने और प्रताड़ित कर रहें हैं। उस परिवार की समस्याओं को शासन प्रशासन तक  ध्यान नही दे रहा हैं। वही अमरसिंह कुड़ापे पिता स्वः रामेश्वर कुड़ापे वार्ड क्रं.13 बम्हनी बंजर तहसील व जिला  मण्डला का स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं अमरसिंह की पत्नि बच्चों व अमरसिंह कि मां सहित शासकीय मद की भूमि पर विगत चालीस वर्ष पूर्व से उनके पूर्वजों के द्वारा बनाये गए कच्चा खपरापोस मकान पर अपने जन्म से निवासरत हैं उनके पिता रामेश्वर कुड़ापे की दिनांक-20/11/2022 को आकस्मिक निधन हो गया है उनके पिता व पूरे परिवार के सदस्यों का नाम वार्ड क्रं.13 बम्हनी बंजर की मतदाता सूची में भी दर्ज है । परिवार अतिगरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब मजदूर वर्ग से है। वार्ड क्रं.13 स्थित मकान के अलावा इनका अवास हेतु अन्य कोई भी मकान व भूमि नहीं है ,किंतु विगत घटना दिनांक-12/12/2022 को राजस्व निरीक्षक बम्हनी बंजर द्वारा जबरन इनके घर में मृत पिता स्वः श्री रामेश्वर कुड़ापे के नाम का नोटिस दिया गया जबकि इनके द्वारा उनको यह बता दिया गया था कि रामेश्वर प्रसाद की मृत्यु हो गयी है इसके बाद इनकी बिना कोई सुनवाई किये अनावेदक सुमित खण्डेलवाल व उसके पिता संतोष खण्डेलवाल से मिलीभगत से व उनके राजनैतिक दबावबस उसको व्यक्तिगत लाभ दिलाने की मंशा से जेसीबी मशीन से अनावेदक राजस्व निरीक्षक, पटवारी बम्हनी बंजर, संतोष खण्डेलवाल, सुमित खण्डेलवाल व उनके गुण्डों द्वारा जबरन अमरसिंह कुड़ापे के अवासीय मकान को तोड़ दिया गया है,मकान तोड़े जाने के बाद इसी दौरान वहां से नहीं हटने पर खंडेलवाल परिवार के द्वारा जेसीबी से पूरे परिवार को कुचलकर मरवाने की भी धमकी दी गयी है।अमरसिंह के पिता जो सांथ में रहते थे ,जिनके परिवार जनों को आज दिनांक तक किसी भी न्यायालय द्वारा उक्त उनके मकान के संबंध में कार्यवाही कभी भी कोई भी नोटिस नहीं दिया गया है ना ही कभी भी हल्का पटवारी व राजस्व निरीक्षक द्वारा कोई सीमांकन नाप कार्यवाही की गयी है,


खंडेलवाल परिवार जबरन हटा रहा हैं। आदिवासी परिवार को

        वही जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार का भूमि पर मकान बना है वह नगर परिषद बम्हनी बंजर के अधीन वार्ड क्रं.13 क्षेत्र पर स्थित शासकीय भूमि पर था जो कि शासन द्वारा किसी भी हित प्रयोजन हेतु रखी भूमि भी नहीं है ,ना ही जो भूमि  सुमित खण्डेलवाल, संतोष खण्डेलवाल माधुरी खण्डेलवाल की भूमि है इसके बावजूद इन्हे कभी भी विधिवत रूप से सुनवाई हेतु नियमानुसार कोई भी अवसर दिए बिना ही इनके विरूद्ध अमरसिंह के पिता मृत व्यक्ति स्वःपिता रामेश्वर कुड़ापे के नाम पर धारा 248/1 मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता के तहत अवैधानिक कार्यवाही की गई है जबकि इनके विधि वारसान है ।जबकि स्वयं अनावेदक सुमित खण्डेलवाल व संतोष खण्डेलवाल व उसकी पत्नि श्रीमति माधुरी खण्डेलवाल द्वारा मण्डला-सिवनी मेन रोड के किनारे स्वयं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से धर्मकांटा खोला गया है ,जिससे मेन रोड मे चक्का जाम की स्थिति बनी रहती है किंतु उक्त दबंग माफिया लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही न कर गरीब अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के साथ पक्षपात किया जा रहा हैं। जिसके चलते इनका पूरा परिवार कड़कड़ाती ठंड में आज घर से बेघर होकर प्लास्टिक पाल में रहने को मजबूर है इन सभी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से परिवार जन प्रशासन को अपनी दुखों को बताया वहीं पूरी भूमि का सीमांकन की जाए ताकी आदिवासी गरीब समुदाय को वहां पुनः जीवन यापन हेतु आवासीय भूमि मिल सके ताकी गरीब मजदूर आदिवासी परिवार खुशहाल की जिन्दगी जी सकें ,जिला प्रशासन ने पूर्ण सहयोग की बात कही गई। मगर कब कार्यवाही होगी ये देखना बाकी है।

No comments:

Post a Comment