BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वर्षों बाद भी नहीं हो सका स्कूल भवन का पूर्ण निर्माण कार्य अधूरे निर्मित शाला भवन बग़ैर फर्श में बैठकर अध्ययन कर रहे मासूम बच्चे पोर्टल में हुआ पूर्ण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 23, 2022

वर्षों बाद भी नहीं हो सका स्कूल भवन का पूर्ण निर्माण कार्य अधूरे निर्मित शाला भवन बग़ैर फर्श में बैठकर अध्ययन कर रहे मासूम बच्चे पोर्टल में हुआ पूर्ण




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहूल्य जिला मण्डला में भ्रष्टाचार का कोई अंत नही शिक्षा विभाग में तो अंधे पीसे कुत्ते खायें की तर्ज में चल रहा है निर्माण कार्य विभाग और सरकार किस तरह से झूठ बोलना है और किस तरह से पोर्टल में अपूर्ण को पूर्ण बताना कोई इस जिला सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक और इनके अधीनस्थ कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी से सीखें कि कैसे अधूरे निर्माण कार्य की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी और भोपाल में राज्य शिक्षा केन्द्र क्या बताना है कैसे बताना है ये इन कार्यो में माहिर है। 

         मंडला जिले के समस्त विकास खण्डो में वर्ष 2010 से 15 के बीच स्वीकृति हुए विकास खंड मंडला, सहित वीजादांडी, नारायनगंज, निवास, घुघरी, मवई, नैनपुर, बिछिया, और मोहगांव में आज भी भवन शौचालय अतिरिक्त कक्ष बाउंड्रीवाल सब के सब अधूरे प्रगतिशील है और राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल में सब के सब पूर्ण दिखा रहे है इन्हें पता है कि पोर्टल तो केवल भोपाल के अधिकारी देखगें जमी में आकर कौन देखता है और जिले के जिम्मदारों को फुर्सत नही और अगर देख भी लिए तो क्या करेंगे चेतावनी देकर छोड़ देंगे इस लिए सब पूर्ण बताओ और अपनी जिम्मेदारी निभाओ इनके द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र से लेकर विधानसभा तक में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में अपूर्ण कार्यो को पूर्ण बता कर भ्रामक जानकारी दी गई और जिन कार्यो की जानकारी पूर्ण बताया जा रहा है वो आज भी अपूर्ण है और जस की तश पड़े हुए है।

           वही जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मण्डला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के पोषक ग्राम लावर में संचालित प्राथमिक शाला के नवीन भवन एवं शौचालय निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति  जानकारी अनुसार बर्ष 2012-13 मे हुई थी। भवन निर्माण हेतु ग्राम पंचायत उमरिया को निर्माण एजेंसी बना कर निर्माण कार्य सौंपा गया किंतु पंचायत द्वारा लगभग 9-10 बर्षो बाद भी शाला भवन का पूरा निर्माण कार्य नहीं कराया गया, एवं शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ ही नहीं कराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अनेकों बार शिकवा शिकायतों के बाद भवन का निर्माण कार्य बहुत कुछ तो करा दिया गया। इसके बाद भी आज की स्थिति में भवन के कमरों में फर्श और लाईट फिटिंग आदि का कार्य नहीं हो पाया जिससे शाला में अध्ययन कर रहे बच्चों को बगैर फर्श मे बैठकर अध्ययन करना पड़ रहा है। जन अपील है की शाला भवन का अधूरा निर्माण कार्य जल्द पूरा कराते हुए  शौचालय का निर्माण भी जल्द कराया जाये। 

         वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस स्कूल में अतिरिक्त कक्ष की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राशि स्वीकृत हुई थी, पर शाला प्रबंधन ने क्या मरम्मत कार्य कराया यह जानकारी में आज तक नहीं आया, वह भी भ्रस्ट अधिकारियों की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया जो जांच का बिषय है। साथ ही यहां के जर्जर शाला भवन की दीवारें जो कमजोर हालत में खड़ी हैं उससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जरूरत है विभागीय अधिकारियों को संज्ञान में लेकर उक्त दीवारों को गिराने की? ताकि यहां अध्ययन कर रहे बच्चों को किसी प्रकार के खतरे का डर न हो।


इनका कहना है -

इसकी स्वीकृति हो चुकी है शाला भवन में जल्द फर्श कार्य करा दिया जायेगा।

                                          बीपी ठाकुर

                                       डीपीसी, मण्डला

No comments:

Post a Comment