BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई श्री साहू क़ो जताया आभार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 1, 2022

सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई श्री साहू क़ो जताया आभार




दैनिक रेवांचल टाइम्स - चौरई मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड चौरई में कार्यरत अवध बिहारी  साहू  क़ो सोमवार को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया गई। इस विदाई समारोह के दौरान श्रीमती लक्ष्मी साहू दीपक मीना साहू   नगर पालिका चौरई सभापति श्रीमती  नीलू निर्मलकार व नगर थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने तथा मंच का संचालन संदीप आकांक्षा साहू ने किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त श्री अवध बिहारी साहू को अंगवस्त्र, फूलमाला पहना कर व बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं विभाग  के समस्त अधिकारी कर्मचारीयों ने  भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर सभापति नीलू निर्मलकार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है।  मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी लिमिटेड चौरई बसंत कुमार उम्हरे सहायक  यंत्री ने कहा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को हमेशा इनकी कमी खलेगी। वहीं, सेवानिवृत्त साथी अवध बिहारी साहू ने कहा कि मुझे भी जनता ओर से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है। जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी में हमने सहरसा में ही योगदान दिया । इस दौरान कार्यक्रम मे परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे व पदाधिकारी  ने कहा कि पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। परंतु कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपना कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं। जिसे लोग भूल नहीं पाते हैं।

No comments:

Post a Comment