BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निशुल्क कोचिंग व्यवस्था का किया गया शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 22, 2022

निशुल्क कोचिंग व्यवस्था का किया गया शुभारंभ



दैनिक रेवांचल टाइम्स समनापुर शासकीय महाविद्यालय समनापुर जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ड्राइव सेल के अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग व्यवस्था का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य  चैन सिंह परस्ते द्वारा किया गया .इसी तारतम्य मे कैरियर सेल की प्रभारी डॉ उमा आर्मो एवं ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर राजेश बोरकर ने यह बताया  कि महाविद्यालय में निशुल्क कोचिंग क्लास के संचालन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार करना है, साथ ही इसका दूसरा पहलू यह भी है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तथा दूर दराज क्षेत्रों में रह रहे विद्यार्थियों को ऑनलाइन मोड पर भी स्टडी मटेरियल कॉलेज द्वारा तैयार की गई वेबसाइट www.historysansh.com के माध्यम से महाविद्यालय के विषय विशेषज्ञ जैसे- गणित रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राज शासन व्यवस्था,अंग्रेजी, हिंदी एवं तकनीकी शिक्षा आदि की जानकारी ऑनलाइन मोड पर स्टडी मटेरियल के रूप में प्रोवाइड किया जा रहा है तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. आगे उन्होंने बताया कि यह हमारे महाविद्यालय द्वारा एक सराहनीय पहल है .  स्टडी मटेरियल का विषय वार सारांश रूप में प्रस्तुत करने का उद्देश्य यही है कि विद्यार्थी गूगल जैसे विशाल लाइब्रेरी से क्या चुने और क्या पढ़े इस पर असमंजस की स्थिति में रहते हैं इसी कारण उन्हें प्राध्यापकों द्वारा सारगर्भित नोट बनाकर वेबसाइट के माध्यम से मटेरियल प्रोवाइड कराया जा रहा है तथा  क्विज सीरीज के माध्यम से विषय वार अभ्यास भी कराया जा रहा है इस कार्य के संचालन हेतु महाविद्यालय के समस्त विषय विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर एवं फैकेल्टी जिसमें मुख्य रुप से डॉ काशीराम परते प्रोफ़ेसर किशोर कुमार श्रीवास्तव, डॉ सविता मरावी, डॉ राकेश कुमार त्रिपाठी, नारायण प्रसाद सनोदिया, देवेंद्र कुमार , शिवराम नंदवंशी,  अनार सिंह लोधी सर, विजय कांत  मिश्रा, हेलो थियोफिलस, तौसीर खान, सायमा परवीन कुरेशी, डॉ विजय दधोरे, रोहित मंडलोई, श्रीमती नीलिमा द्विवेदी आदि की अत्यंत ही सराहनीय भूमिका रहेगी|

No comments:

Post a Comment