BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत पिंडरई में अतिक्रमणकारी नाले को भी नही रहे बख्श, अतिक्रमणकारियों को राजस्व विभाग की मौन सहमति से खड़े हो रहें सवाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 2, 2022

ग्राम पंचायत पिंडरई में अतिक्रमणकारी नाले को भी नही रहे बख्श, अतिक्रमणकारियों को राजस्व विभाग की मौन सहमति से खड़े हो रहें सवाल




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला की जनपद नैनपुर की ग्राम पंचायत पिंडरई में खुला जनता आरोप राजस्व विभाग पर लगा रही है अतिक्रमणकारियों से जमकर कमाया है माल इसलिये चुप है। 

ग्राम पंचायत हमेशा से विवादों में रही है। यहाँ के पूर्व सरपंच ने तो सारी हद ही पार कर जमकर ग्राम पंचायत को चुना लगाया है। और शासकीय भूमि बेच कर तो हद ही पार कर दी है। जिसके चलते कुछ दिन भारी विवाद भी हुआ था। मगर शासकीय भूमि में दुकान बना जो राशि ली गई है। वो आखिर किसके पास है। और क्यों एक बड़ा सवाल है। 


किसकी सह पर नाले में अतिक्रमण कर बना दिया गोदाम 

ग्राम पंचायत पिंडरई में शरद जैन के द्वारा शासकीय भूमि जिसका खसरा क्रमांक 139  में 5,000वर्ग फुट में टेंट गोदाम बना लिया और राजस्व के पटवारी और राजस्व निरीक्षक को भनक तक नहीं लगी वही नगर के मुख्य नाले के ऊपर अतिक्रमण कर गोदाम निर्माण कर लिया गया।जिससे पानी निकसी नही हो पाती  है।गोदाम निर्माण के समय ग्रामीणों ने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया मगर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ राजस्व विभाग ने सिर्फ खानापूर्ति की है। मगर क्या कर सकते हैं। जब आसमान ही फटा हो तो जनता और अधिकारी कहा तक खानापूर्ति करेंगे मगर जो भी है। शरद जैन कार्यवाही क्यों नहीं हुई सवाल खड़ा हो रहा है। कि वह इतना बलशाली की शासकीय भूमि में और नाले के ऊपर इतना भवन तैयार हो गया और प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं इसलिये अतिक्रमण करने वालो के हौसले बुलंद हैं। 

राजस्व विभाग के संज्ञान में मामला मगर कार्यवाही शून्य 

पटवारी और राजस्व निरीक्षक को जानकारी होने के बाद भी नाले के ऊपर से अतिक्रमण नही हटाया गया। इनको देख कर लोग और जनता शासकीय भूमि अतिक्रमण करेगें वही नाला अगर से अतिक्रमण नही हटाता है। बरसाती पानी निकलने की उचित व्यवस्था कैसे हो मगर इसी तरह धीरे धीरे पंचायत के सभी नाले अतिक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

No comments:

Post a Comment