Breaking

revanchal times new

आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़ने अभियान

 


 

मंडला 27 दिसम्बर 2022

                मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार काऊ कैचर के माध्यम से नगर के सार्वजनिक स्थानों पर आवारा रूप से घूम रही मवेशियों को पकड़कर फूलसागर में स्थित गौ-शाला में छोड़ा गया। साथ ही सभी पशुमालिकों से अपील की गई है कि अपने-अपने मवेशियों को बांधकर रखें। आवारा व रोड पर न छोड़ें। नगरपालिका द्वारा आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़ने का अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post