BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा जबलपुर में बिजली कंपनियों की समीक्षा ‘’उपभोक्ता संतुष्ट‍ि विद्युत कंपनियों के लिए सर्वोपरि’’ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 17, 2022

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा जबलपुर में बिजली कंपनियों की समीक्षा ‘’उपभोक्ता संतुष्ट‍ि विद्युत कंपनियों के लिए सर्वोपरि’’





रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्त‍िभवन में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंप‍नी की समीक्षा करते हुए इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि पूर्व की तुलना में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ट्र‍िपिंग में काफ़ी कमी आई है। उन्होंने कहा कि विद्युत क्षेत्र में उपभोक्ता संतुष्ट‍ि सर्वोपरि है और इस विषय पर मैदानी अभ‍ियंताओं को विशेष ध्यान देना होगा। समीक्षा बैठक में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक व कंपनी के चेयरमेन श्री विवेक पोरवाल, पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी, कंपनी के चार क्षेत्रों के मुख्य अभ‍ियंता और मैदानी अधीक्षण अभ‍ियंता उपस्थि‍त थे।

खराब मीटर समय सीमा में बदले जाएं-ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं खासतौर से घरेलू उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित मीटरों की जानकारी लेते हुए कहा कि खराब मीटर एक न‍िश्च‍ित समय सीमा में परिवर्तित किए जाएं जो कि विद्युत वितरण कंपनी और उपभोक्ता दोनों के लिए लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि जिन परिसर में मीटर नहीं लगाए गए हैं, वहां पर यह काम शीघ्रता से किया जाए।    

 बिलों में हो पारदर्श‍िता-ऊर्जा मंत्री ने विद्युत उपभोक्ताओं को जारी किए जाने वोल बिलों के संबंध में कहा कि किसी भी उपभोक्ता को जारी होने वाले बिलों में पारदर्श‍िता के साथ उनमें होने वाली विसंगति का समाधान तेजी से किया जाए।

कनिष्ठ अभ‍ियंताओं को मेंटेनेंस की गहन जानकारी ज़रूरी-ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मैदानी अभ‍ियंता परिणाम पर फोकस करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि मैदानी कनिष्ठ अभ‍ियंताओं को अपने क्षेत्र के सभी मेंटेनेंस की विस्तृत जानकारी होना ज़रूरी है। कनिष्ठ अभ‍ियंताओं को ट्रांसफार्मर व लाइनों के मेंटेनेंस की गहन जानकारी होना चाहिए जिससे कि वे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से कर पाने में सक्षम हो पाएं।

विद्युत सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें-ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी के स्टोर से मैदानी क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री को भेजने की एक प्रक्र‍िया निर्धारित होनी चाहिए। इसके साथ ही विद्युत संबंधी सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ट्रांसफार्मर के साथ अन्य उपकरणों में लगने वाली सामग्री के मापदंड व एकरूपता उच्च स्तर की हो।

कंपनी के एमडी ने दिया प्रजेन्टेशन-पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष प्रजेन्टेशन देते हुए जानकारी दी कि एक-एक उपभोक्ता के मीटर में क्यूआर कोड लगा दिए गए हैं, जिससे कि मैदान अभ‍ियंता अपने मोबाइल फोन में उपभोक्ता की बिजली लोड संबंधी जानकारी ले सकेंगे। श्री द्विवेदी ने जानकारी दी कि जबलपुर में जिन उपभोक्ताओं को अपने लोड संबंधी जानकारी को ले कर संदेह था उनका समाधान व संतुष्ट‍ि उपभोक्ता के समक्ष की गई।

ऊर्जा मंत्री द्वारा पावर ट्रांसमिशन कंपनी की समीक्षा-ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की समीक्षा करते हुए कहा कि ट्रांसमिशन लाइन में ट्र‍िपिंग नियंत्र‍ित करने के लिए कार्य योजना बना कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन उपलब्धता इसी प्रकार बना कर रखी जाए जिससे कि शासन की मंशानुसार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति सतत्, निर्बाध व गुणवत्ता रूप से की जा सके। पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष कंपनी के कार्यों व भविष्य की योजनाओं का एक प्रजेन्टेशन दिया।

No comments:

Post a Comment