BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला ने डिंडोरी को 55 रन से हराया संभागीय स्तरीय महाविद्यालीन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों सेमी फाइनल आज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 26, 2022

मंडला ने डिंडोरी को 55 रन से हराया संभागीय स्तरीय महाविद्यालीन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों सेमी फाइनल आज

 



रेवांचल टाईम्स - मंडला सोमवार को महात्मा गांधी स्टेडियम में संभागीय स्तरीय महाविद्यालीन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी. के. चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस प्रतियोगिता का पहला मैच डिंडोरी और मंडला के बीच खेला गया। मंडला जिला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 166 रन बनाए। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी डिंडोरी की टीम105 रन पर ऑल आउट हो गई। मंडला जिले की टीम ने डिंडोरी को 55 रनों से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ गुलबहार खान, प्रशांत यादव, आशीष कुमार चतुर्वेदी, टीम के कोच देवेंद्र बघेल, डिंडोरी जिले के जिलाधिकारी डॉ. आमिर खान, मनोज करोले, डॉ अनूप कुमार परिहार, जगदीश यादव उपस्थित थे। इस मैच के एंपायर प्रियांशु जोशी व आकाश बर्मन, स्कोरर सत्यम वर्मन रहे। मंगलवार की सुबह पहला सेमीफाइनल मैच मंडला जिला बनाम नरसिंहपुर जिला के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच जबलपुर जिला बनाम कटनी जिला के मध्य खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment