BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अ.भा.वि.प. महाकोशल प्रांत के 55वें अधिवेशन के लिए जिला मंडला इकाई नैनपुर के कार्यकर्ता सतना हुए रवाना.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 22, 2022

अ.भा.वि.प. महाकोशल प्रांत के 55वें अधिवेशन के लिए जिला मंडला इकाई नैनपुर के कार्यकर्ता सतना हुए रवाना....





रेवांचल टाईम्स - नैनपुर स्थापना काल से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बद्ध समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है। हर वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकोशल प्रांत का 55वॉं प्रांत अधिवेशन 23 से 25 दिसंबर 2022 सतना में होने जा रहा है। जिसमें पूरे प्रांत से 800 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन दिनांक 23 दिसम्बर को प्रातः 9:00 बजे से ध्वजारोहण से प्रारंभ होकर दिनांक 25 दिसम्बर को सांय 5:00 बजे ध्वजावतरण से समाप्त होगा। इसी बेला में अ.भा.वि.प. महाकोशल प्रांत जिला मंडला इकाई नैनपुर के सभी अपेक्षित कार्यकता आज प्रातः 06 बजे वाली ट्रेन से रवाना हुए। जिसमे नगर मंत्री छोटे ठाकुर,नगर सहमंत्री सूरज सिंगोर,नगर सहमंत्री पूनम सिंगोर,नगर सहमंत्री गायत्री राक्सिया,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आर्यन झारिया,नगर छात्रा प्रमुख अंजलि साहू,नगर SFD प्रमुख अभय वरकड़े जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment