BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
2 हजार किलो महुआ लाहन जब्त,शराब के अवैध अड्डों पर छापामार कार्यवाही.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 25, 2022

2 हजार किलो महुआ लाहन जब्त,शराब के अवैध अड्डों पर छापामार कार्यवाही....





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में मदिरा के अवैध विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण व विक्रय के रोकथाम हेतु आबकारी एवं बम्हनी बंजर पुलिस टीम संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना बम्हनी बंजर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मुर्गाटोला, जैदेपुर, सर्री एवं बिचुआ में शराब के अवैध निर्माण करने वाले अलग-अलग 6 अड्डों पर छापामार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले महुआ लाहन की मात्रा तकरीबन 400 प्लास्टिक के डिब्बों में लगभग 2000 किलोग्राम जब्त किया गया। महुआ लाहन का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। 

 इस अपराध के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (च) के अन्तर्गत 6 मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना बम्हनीबंजर एवं आबकारी विभाग के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा है कि जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment