रेवांचल टाईम्स - जबलपुर, आदिवासी समुदाय से जुड़ी महिलाओं कि उपेक्षा कहीं कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित न कर दे जहाँ एक ओर आदिवासी वर्ग के लोगों को लुभाने में सत्ता सुख भोग रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार पेशा एक्ट बना चुकी है, वहीं दूसरी ओर महिला कांग्रेस संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटैल लगातार आदिवासी समुदाय से जुड़ी कांग्रेस समर्पित महिलाओं को लगातार उपेक्षित कर रही है शायद ये भी नहीं चाहती है कि पुनः मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता हासिल करे एक ओर जहां प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर कम से कम 25% महिलाओं को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना कर चुनावी मैदान में उतारना चाहिए किन्तु अब तो प्रदेश महिला अध्यक्ष के चुनाव प्रभारी वाले फंडे से समूचा आदिवासी वर्ग संगठन से दूरियां बना रहा है कहीं ऐसा ना हो कि आगामी विधानसभा चुनाव में आदिवासी अपनी मूल पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को पूरा समर्थन देकर कांग्रेस को सत्ता से कोसों दूर ना कर दे,
अब देखना यह है कि आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले में विधानसभा चुनाव प्रभारी का दायित्व किसी आदिवासी महिला को मिलता है या कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिलाओं को यूं ही अवसर पर उपयोग करती रहेगी।

No comments:
Post a Comment