BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साल 2022 की समाप्ति से पहले शनिवार को कर लें ये खास उपाय, खुशियों से भर जाएगा नया साल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 31, 2022

साल 2022 की समाप्ति से पहले शनिवार को कर लें ये खास उपाय, खुशियों से भर जाएगा नया साल




रेवांचल टाईम्स:शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है. अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो शनिवार के दिन किए कुछ उपायों से मुक्ति मिलती है. शनिदेव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की और सफलता हासिल करता है. शनिवार के दिन किए गए उपायों से शनि देव की कृपा होती है और शनि पीड़ा से राहत मिलती है.

शनि देव की कृपा से हर मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. 31 जनवरी को साल का अंतिम शनिवार है. इस दिन किए गए कुछ उपायों से शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है. साल के अंतिम शनिवार के इन उपायों से आने वाले साल को भी खुशहाल बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

साल के आखिरी शनिवार को करें ये उपायशनिवार के दिन स्नान आदि करने के बाद शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें. इस दिन शनि देव का सरसों के तेल और काले तिल से अभिषेक करें. शनि मंदिर जाएं और उनके दर्शन कर उनकी कृपा प्राप्त करें. इसके बाद शनि दोष से मुक्ति की प्रार्थना करें.
कुंडली में मौजूद शनि दोष से मुक्ति के लिए साल के अंतिम शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें.
इस दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से बनी रोटी खिलाएं. शनिवार के दिन कौवों को खाना खिलाना भी शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.
मान्यता है कि हनुमान जी के भक्तों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते. ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक दान करें और सिंदूर का चोला चढ़ाएं.
शनि दोष से मुक्ति के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
गरीबों की सेवा करने से भी शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन गरीबों को काला तिल, वस्त्र, उड़द की दाल, जूते-चप्पल और कंबल का दान करना चाहिए.

No comments:

Post a Comment