BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मतदान केंद्रों पर उत्साह, 1,349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 4, 2022

मतदान केंद्रों पर उत्साह, 1,349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर



नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही मतदान करने वालों की भीड़ दिखना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से मतदान करने पहुंच रहे हैं। आज दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। इसके नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान शाम 5.30 तक चलेगी। वहीं इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजर भाजपा और आम आदमी पार्टी पर है। भाजपा यहां अपनी साख और सत्ता बचाने में लगी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में अपनी जगह बनाना चाहती है। वहीं कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले अपनी सीटें बढ़ाना चाहती है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 709 महिला प्रत्याशी हैं। भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे रहे हैं।

मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है। इनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।

No comments:

Post a Comment