BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, चौकि अंजनिया पुलिस नें अवैध रेत परिवहन कर रहे 02 ट्रेक्टरों को किया जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 24, 2022

अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, चौकि अंजनिया पुलिस नें अवैध रेत परिवहन कर रहे 02 ट्रेक्टरों को किया जप्त



रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले में अवैध रुप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ब मण्डला पुलिस द्बारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने क्षेत्रो मे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये लगातार कार्यवाही करने के निर्देशित दिये गये हैं । 

इसी तारतम्य में दिनांक 23.12.2022 को बम्‍हनी  पुलिस द्वारा थाना स्‍तर पर  टीम गठीत कर कार्यवाही की गई । चौकी प्रभारी अंजनिया, थाना बम्हनी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्‍त सूचना पर  चौकी अंजनिया प्रभारी उपनिरीक्षक जशवंत राजपुत द्वारा अपने थानें की टीम के माध्यम से अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम मानिकपुर में चेकिंग के दौरान ट्रेक्टर एमपी-51-एए-6191 नये नीले रंग के पावरट्रेक ट्रेक्टर को रोककर चैक किया गया । ट्रेक्टरों में भरी हुई रेत के संबंध में चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा ट्रेक्टर चालक से रायल्टी अथवा अन्य वैध कागजात के संबंध में पूछताछ की गई जिस पर ट्रेक्टर चालकों द्वारा कोई अनुमति नही होना बताया गया । 

एक अन्‍य मामलें में  प्राप्त सूचना पर जगनाथर करियागाँव रोड मटियारी नहर पुलिया के पास पुलिस चैकिंग के दौरान एक नीले रंग का पावरट्रेक ट्रेक्टर जिसमें नीले पीले रंग की ट्राली लगी है मटियारी नदी तरफ से अवैध रूप से रेत चोरी कर अंजनिया तरफ आ रही थी,  पुलिस टीम द्वारा बीना नंबर ट्रेक्टर एवं ट्राली में रेत भरी है को पुलिस द्वारा जप्‍त किया गया । 

उक्त दोनों ट्रेक्टरों द्वारा बिना रायल्टी के अवैध रूप से रेत उत्खनन करने पाये जाने पर उक्त ट्रेक्टर चालक/ मालिको के विरूध्द धारा 379 ताहि 4/21 खनिज अधिनियम के अंतर्गत अलग अलग अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है। 

उक्त कार्यवाही मे निरी. नीलेश दोहरे के नेतृत्व में उनि जशवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, उनि. लक्ष्मीचंद बिसेन, सउनि सुरेश तुरकने, सउनि राजेश सरठि, प्र. आर. अवधेश तिवारी, प्र.आर. उत्तम पटेल, प्र.आर. सचिन यादव, म.प्रआर. सुशीला मरावी, आर. क्रसुनील सिंह, आर. क्र. कुनाल, आर. क्रं. भागवत, आर. क्र. ओमप्रकाश, आर.क्र. यमुना सनोडिया, आर. के. कीर्ति नगपुरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment