BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जल्द होगा VSJS की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी का गठन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 6, 2022

जल्द होगा VSJS की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी का गठन


विरासत संरक्षण एवं जीर्णोद्धार समिति (VSJS) की मध्यप्रदेश शाखा कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जायेगा | समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तनवीर सिंह सन्धू जानकारी देते हुए बताते हैं कि इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बहुत जल्द इसके बारे में अन्तिम निर्णय लिया जायेगा | समिति के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह आदि जल्द ही महाकाल की नगरी अवंतिका अर्थात उज्जैन का दौरा करेंगे तथा यहीं से ही मध्यप्रदेश में इस अभियान की शुरुआत करेंगे | उज्जैन निवासी धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ यहां समिति के प्रमुख प्रतिनिधि हैं | मध्यप्रदेश में ऐसी अनेकों विरासतें हैं जो देखभाल के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो चुकी हैं | रामपुर किला, सबलगढ़ किला तथा राज्य के मुरैना, रीवा सहित अनेकों स्थानों को इस अभियान के तहत चिन्हित किया गया है | गौरतलब है कि विरासत संरक्षण एवं जीर्णोद्धार समिति पूरे देश में जर्जर हो चुकी ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए कार्य कर रही है | राजस्थान में समिति द्वारा ऐसे ही अनेकों स्थानों पर साफ-सफाई तथा जीर्णोद्धार अभियान चलाये जा रहे हैं | उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात समिति की अन्य शाखाएं हैं |

No comments:

Post a Comment