BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला जिले में खनिज चोरों की बल्ले - बल्ले - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 6, 2022

मंडला जिले में खनिज चोरों की बल्ले - बल्ले



रेवांचल टाईम्स - मंडला रेत चोरी का कारोबार बंद नहीं हो रहा है। खनिज विभाग की सांठ गांठ से मंडला जिले में रेत चोरी सरेआम की जा रही है। रेती चोरों के जेब में खनिज विभाग कैद हो गया है। यही वजह है कि मंडला जिले में रेत चोरी बंद नहीं हो पा रही है। हर तरह की खनिज संपदा इस जिले में लूटी जा रही है और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नेता आंख बंद किए हुए हैं और शासन प्रशासन के जवाबदार कमीशनखोरी की वजह से कुछ कर नहीं पा रहे हैं। रेत चोरी का करोबार पूरी तरह शीघ्र बंद किया जाए। इसके अलावा अवैध तरीके से चल रहे डम्परों को भी बंद किया जाए। डम्पर रेत के अलावा, गिट्टी का भी परिवहन कर रहे हैं। खनिज माफिया सरकार की सांठ गांठ से खनिज संपदा को दोनों हाथ से लूट रहे हैं। इसके अलावा पूरे मंडला जिले में जहा देखो वहां कुकरमुत्तों की तरह अवैध तरीके से स्टोन क्रेशर संचालित हो रहे हैं। इनसे ही खनिज संपदा का अवैध परिवहन भी किया जा रहा है। रेत चोरों का तो ऐसा बोल बाला है कि पूरी रात जब मंडला नगर से डम्परों व अन्य वाहनों के माध्यम से खनिज सामग्री लूट रहे हैं तो फिर बाकी क्षेत्रों में क्या हो रहा होगा यह सभी अनुमान लगा सकते हैं। खनिज विभाग और प्रशासन के आला अधिकारियों के खिलाफ सरकार कब सख्त रवैया अपनाएगी नागरिक जनना चाह रहे हैं। यदि शीघ्र ही सरकार नहीं चेती और खनिज माफियों पर नकेल नहीं कसी तो जनांदोलन की संभावना है।

No comments:

Post a Comment