BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किट विश्वविद्यालय में हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजा, आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 1, 2022

किट विश्वविद्यालय में हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजा, आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम...




रेवांचल टाईम्स - लोक आस्था के महापर्व पर किट विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, डॉक्टर सामंता भी रहे उपस्थित

       उत्तर भारत की सबसे महत्यपूर्ण पर्व में से एक छठ पूजा का भव्य आयोजन किट विश्वविद्यालय में मनाया गया। लोक आस्था के इस महापर्व के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

          कार्यक्रम में किट और किस विश्वविद्यालय  के संस्थापक डॉ० अच्युता सामंत, KIIT विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सश्मिता सामंत और कुलसचिव ज्ञान रंजन महंती मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में किट विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले उत्तर भारत के हजारों छात्र और छात्राओं ने भाग लिया और छठी  मैया की पूजा अर्चना की।

छठ पूजा के अवसर पर डॉ अच्युता सामंत ने छठ महापर्व के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक संस्कृति है जो लोगों में परस्पर सहयोग और भाईचारा का संदेश देती है। उन्होंने सभी छात्र और छात्राओं को बधाई दी और सभी को स्वस्थ्य रहने की कामना की।

डॉक्टर सामंता ने सूर्य देव से सभी के जीवन में प्रेम, सुख-शांति और समृद्धि की चमक बिखेरने की कामना की।

गौरतलब है की किट विश्वविद्यालय में देश के हर राज्य के तीस हजार से ज्यादा बच्चे यहाँ पढ़ते हैं। किट विश्वविद्यालय की खासियत है कि साल के अलग-अलग समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व-त्योहारों का आयोजन यहां किया जाता है।

No comments:

Post a Comment