BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सामुदायिक पुलिस अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा पुलिस वॉलीबॉल कप का नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 27, 2022

सामुदायिक पुलिस अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा पुलिस वॉलीबॉल कप का नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आयोजन




रेवांचल टाईम्स - मवई में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आमजनों पुलिस से जोड़ने का प्रयास


मंडला पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत खेलकूद व अन्य गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। 


आज रविवार को पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन बालाघाट संजय कुमार द्वारा मवई में दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को भटकाव से रोकने सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां की जाती है, उसी क्रम में नक्सल प्रभावित मवई थाना क्षेत्र में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवो की जिसमें युवक एवं युवतियों की कुल 20 से भी ज्यादा टीमों ने पुरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं हैं।


प्रतिभागी होंगे पुरष्कृत

दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन बालाघाट संजय कुमार व  एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की। साथ ही उन्होंने विजेता के लिए 5100 रुपये एवं उपविजेता के लिए 3100 रुपये नगद पुरुस्कार की घोषणा की। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं एवं प्रतिभागियों को खेल सामग्री सहित विभिन्न पुरुस्कार दिए जाएंगे।


खेल को बनाएं अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा- आईजी

      वही पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों को उत्साहित कर उन्हें खेल से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया गया। खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 


जनता व पुलिस को आपस में जोड़े रखना जरूरी: एसपी

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन जिले के सभी थानों में समय-समय पर कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि जनता और पुलिस को आपस में जोड़े रखना, ताकि हर प्रकार से आमजन को भयमुक्त, अपराध मुक्त, नशा मुक्त, पुलिस से मधुर संबंध स्थापित कर आम लोगों के बीच सरलता से पहुंचा जा सके। शासन प्रशासन के नियमों कि जानकारी लोगों तक पहुंचा सके।


ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत, एसडीओपी बिछिया खुमान सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी मवई संतोष सिंसोधिया, उप निरीक्षक एन्टी नक्सल सेल उपेंद्र दुबे, सूबेदार निखिल द्विवेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, स्थानीय जन, मीडिया कर्मी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment