Breaking

revanchal times new

सीएम हेल्पलाइन बनी समस्या : किसी को मोदी संग सेल्फी तो किसी को चाहिए विधानसभा का टिकट



 आमजन की समस्याओं के निराकरण का बड़ा माध्यम है सीएम हेल्पलाइन, लेकिन कई लोग फर्जी शिकायतें कर विभागों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।



सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में हमेशा ही अव्वल रहने वाले रीवा जिले से अजब- गजब शिकायतें आ रही हैं. ये अनोखी शिकायतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. यहां के एक शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी की डिमांड की है. तो वहीं दूसरा विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग कर रहा है. हालांकि एक अन्य शिकायतकर्ता ने लोगों तक पहुंच रही शासन की योजनाओं की परख के लिए अधिकारियों से जांच की मांग की है. ये प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही हैं.

मध्यप्रदेश में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के लिए सरकार ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 की शुरुआत की थी. इस सुविधा के कारण आज तक कई लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है. लेकिन अब हेल्पलाइन नंबर 181 में कुछ ऐसी शिकायतें भी दर्ज हो रही हैं. जो केवल प्रशासन की परेशानी बढ़ा रही हैं. इसके अलावा ये शिकायतें प्रशासनिक अमले के लिए चुनौती साबित हो रही हैं. बताया जा रहा है कि सीएम हेल्पलाइन पर लगातार हो रही शिकायतों के कारण पेंडेंसी भी बढ़ रही है. क्योंकि ज्यादा शिकायतों में लोगों की समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पाता है. ऐसे में उच्च अधिकारी शिकायत बंद कराने का दबाव भी बनाते हैं.

सीएम हेल्पलाइन से पर शिकायतों की जगह डिमांड कर रहे लोग
रीवा जिले के सीएम हेल्पलाइन में कुछ ऐसी शिकायतें दर्ज हुई है, जो अब प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं. इनमें से एक शिकायत त्योंथर तहसील के जैनेंद्र मिश्रा नाम के व्यक्ति ने की है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी की डिमांड की है. इस शिकायत को बंद कराने के लिए प्रशासनिक अमला परेशान हो रहा है. इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 में फोन करके मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के विनोद मिश्रा ने अपनी अलग ही डिमांड जाहिर की है. उन्होंने अपने इलाके की समस्याओं का जिक्र करते हुए खुद के लिए विधानसभा चुनाव की टिकट मांग ली है. रायपुर के कर्चुलियान के रहने वाले सुरेंद्र शुक्ला ने अपनी शिकायत में प्रधानमंत्री महोदय से जांच टीम का गठन करने की मांग की है. जिससे लोगों तक पहुंच रही शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके.

Post a Comment

Previous Post Next Post