BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 20, 2022

तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल



डिंडौरी जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गाड़ासरई अस्पताल ले जाया गया। ये हादसा शनिवार देर रात गाड़ासरई थाना अंतर्गत गोरखपुर कस्बा के पास हुआ है।
शराब के नशे में धुत थे कार सवार

जानकारी के मुताबिक, ये घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच की है। हादसे की सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू की। मृतक के शव को सुबह करीब 4 बजे के आसपास पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों घायल शराब के नशे में धुत थे।
बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे तीनों दोस्त

पुलिस के अनुसार, मृतक देवप्रकाश पिता उमेश परस्ते (18) निवासी भुसंडा अपने 2 दोस्तों के साथ ग्राम भलखोहा किसी बर्थडे पार्टी में गया था। रात को वापस लौटते समय सड़क किनारे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल दो युवक में से एक ग्राम भुसंडा और दूसरा ग्राम रहटा का निवासी है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment