BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजपा मंडल द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया मांग पत्र..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 20, 2022

भाजपा मंडल द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया मांग पत्र.....






दैनिक रेवांचल टाईम्स कान्हीवाडा- विगत 5 अक्टूबर 2018 मे प्रदेश के मुखिया  शिवराज सिहं चौहान  जन आर्शीवाद यात्रा लेकर लखनादौन से लेकर केवलारी फिर बरघाट होते सिवनी पहुंचकर यात्रा का  समापन कार्यक्रम मिशन ग्राउंड सिवनी मे सम्प्पन हुआ था तब कान्हीवाडा मडंल के वर्तमान मडंल अध्यक्ष रमेश राय,वर्तमान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रकुमार जंघेल उपाध्यक्ष आशोक ठाकुर, भोला प्रसाद बरमैया,आगा खान,विनोद बरमैया ,मनीष अवधिया,सहित अंकित साहू ,आदि कार्यकर्ताओ एक स्वर में आवाज़ उठाई की कान्हीवाड़ा उपतहसील को पूर्ण तहसील का दिया जाये जिस पर  मुख्यमँत्री शिवराज सिंह चौहान  ने सरकार बनने के बाद तीन माह मे उपतहसील को पूर्ण तहसील बनाने की बात कही।किंतु दुर्भाग्यवश 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार नही बन पाई  प्रदेश में कांग्रेस सरकार का उदय हुआ और लगभग 15 महीने में अपनी अंदरूनी कलह की वजह से कमलनाथ सरकार धराशाही हो गयी प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार अस्तित्व में आई जिस में  सरकार के मुखिया एक बार फिर शिवराज सिहं बने ओर फिर प्रदेश में विकास की अविरल गंगा पुनः बहने लगी एक बार फिर कान्हीवाड़ा के ग्रामवासियों के द्वारा मांग की जाने लगी कि काहीवाड़ा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाए । कान्हीवाड़ा भाजपा मडंल पदाधिकारियों एवं   महामंत्री  इन्द्रकुमार जघेला ने ग्रामीणजनो से चर्चा कर फिर आवेदन लिखा।एवं 20818 में मुख्यमँत्री द्वारा किये गए वादे का वीडियो उनके टिवटर एकाऊंट में  शेयर किया तथा गत सप्ताह अभी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिवनी के प्रथम तल  के लोकार्पण कार्यक्रम मे पधारे प्रदेश के मुखिया को पूर्ण तहसील बनाये जाने की  की पुरानी मांग की बात कही गयी साथ ही साथ शासकीय कन्या हाईस्कूल को उन्नयन कर हायरसेंकडरी स्कूल किये जानी की मांग की साथ  कान्हीवाडा को पूर्ण रेल्वे स्टेशन बनाने व शासकीय हाई स्कूल कान्हीवाडा की बिल्डिगं लगभग 40 वर्ष पुरानी बिल्डिंग जर्जर  हो चुकी है। इस बिल्डिगं को कंडम कर नई बिल्डिगं बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया जिसमें प्रदेश के मुखिया द्वारा आवश्वत करते हुए आवश्वान दिया कि जल्द से जल्द समस्त मांगों को पूरा किया जाएगा साथ ही काहीवाड़ा उपतहसील का उन्नयन कर पूर्ण तहसील के दर्जा दिया जाएगा ।

No comments:

Post a Comment