BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दियों के मौसम में हल्दी का सेवन करने से होते हैं जबरदस्त फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 24, 2022

सर्दियों के मौसम में हल्दी का सेवन करने से होते हैं जबरदस्त फायदे



सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और आप समय आ चुका है जब आप स्वाद के साथ पौष्टिक भोजन का सेवन कर सकते हैं।

लेकिन सर्दी में यह भी जरूरी है कि हम खुद को बीमारियों से कैसे बचाएं। सर्दियों के मौसम में कई तरह की गरीब चीजों का सेवन किया जाता है। आज हम बात करेंगे कि सर्दियों के मौसम में हल्दी का सेवन करना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।

हालांकि यह आम बात है कि हल्दी हर तरह के खाने में डाली जाती है। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। हल्दी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। हल्दी में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं।
संक्रमण और दर्द से राहत दिलाती है हल्दी

हल्दी का सेवन करने से साइनस की समस्या और इन्फेक्शन युक्त बीमारियों से राहत मिलती है। इसका सेवन दूध या चाय में मिलाकर कर सकते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल

रोजाना हल्दी का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को काफी हद तक कंट्रोल में लाया जा सकता है। क्योंकि हल्दी का सेवन करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की सहायता होती है।
फ्लू

सर्दी के मौसम के साथ-साथ फ्लू के मौसम की भी शुरुआत हो जाती है। ऐसे में फ्लू से बचने के लिए दूध में हल्दी डालकर पीना चाहिए। ऐसा करने से श्वसन तंत्र मजबूत होता है और शरीर गर्म रहता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद होती है हल्दी

इस मौसम में कई तरह के गरम पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है। जो पेट के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में हल्दी का सेवन स्वाद को बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र में भी सहायता करता है।

हल्दी से बने खाद्य पदार्थों को खाने से शरीर को प्रदूषक तत्वों से छुटकारा दिलाने में सहायता होती है। जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है।
सूजन

आमतौर पर चोट से राहत पाने एवं सूजन को कम करने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन किया जाता है। जिससे बेहद जल्द राहत मिलती है।
खराश दूर करने में सहायक हल्दी



सर्दी-जुखाम, गले में खराश को दूर करने के लिए हल्दी बेहद फायदेमंद होती है। हल्दी में बैक्टीरियल संक्रमण से छुटकारा दिलाने के गुण पाए जाते हैं।

No comments:

Post a Comment