BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बम्हनी पुलिस द्वारा चंद घंटो मे अपहृता की तलास कर बिलासपुर (छ.ग.) से की गयी 02 नाबालिक बालिकाओ की दस्तयाबी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 24, 2022

बम्हनी पुलिस द्वारा चंद घंटो मे अपहृता की तलास कर बिलासपुर (छ.ग.) से की गयी 02 नाबालिक बालिकाओ की दस्तयाबी


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के थाना अंतर्गत बम्हनी थाने मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 21.11.22 को अपहर्ता के परिजनों

द्वारा थाना बम्हनी में उपस्थित आकर पृथक पृथक रिपोर्ट दर्ज कराया गया था की प्रार्थी एवं प्रार्थिया की भांजी एंव बहन दिनांक 21.11.22 को घर से स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थी जो शाम रात तक घर वापस नही आयी है। जिन्हें संदेह है कि उनकी नाबालिक बालिकाओ को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर परिजनों की अभिरक्षा से बिना अनुमति के ले गया है। की रिपोर्ट पर थाना बम्हनी से पृथक पृथक अप.क्रं. 697/22, 698/22 धारा 363 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस कार्यवाही

 पुलिस अधीक्षक मण्डला यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला गजेन्द्र सिंह कंवर के द्वारा मामले की गंभीरता को लेते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे निरीक्षक नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बम्हनी जिला मण्डला के द्वारा अज्ञात आरोपी एवं अपहृताओं की तलास पता साजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की जाकर सायबर सेल की मदद से अपहृता के मोबाईल नंबर की लोकेशन प्राप्त कर अपड़ताओ की लोकशन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) प्राप्त होने पर गठित टीम को बिलासपुर रवाना किया गया जहां अपहृता वालिकाओं को वार्ड क्रं. 20 सिंधी कालोनी बिलासपुर जिला बिलासपुर राज्य छत्तीसगढ़ से दस्तयाब किया जाकर अपहृताओं को उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका:- उक्त कार्यवाही में निरी. श्री. नीलेश दोहरे, उनि वकार खान, सउनि ज्ञानेश्वर ईडपाचे, आर. क्र. 363 सुरेश भटेरे, आर. क्र. 238 कुनाल, आर. क्र. 621 ओमप्रकाश, आर. क्र. 664 तेवेन्द्र, म.आर.क्र. 697 महेश्वरी, चालक प्र. आर. 52 जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment