BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दियों में हाथों की काली और बेजान त्‍वचा से हैं परेशान तो बेहद काम आएगी यह एक चीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 26, 2022

सर्दियों में हाथों की काली और बेजान त्‍वचा से हैं परेशान तो बेहद काम आएगी यह एक चीज



सर्दियों का मौसम चल रहा है. ऐसे में चेहरे की स्किन पर सब ध्यान देते हैं लेकिन हाथों की देखभाल करना भूल जाते हैं. जिसकी वजह से सर्दियों में हाथों की स्किन बेजान (skin lifeless) और डल नजर आती है. जिसकी वजह से हाथ काले नजर आते हैं. ऐसे में एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है. जी हां एलोवेरा आपके हाथों की स्किन को निखार (improve skin) सकता है.हम यहां आपको बताएंगे कि एलोवेरा (aloe vera) की मदद से हाथों के कालापन को कैसे दूर कर सकते हैं?

हाथों का कालापन दूर करने का तरीका-
एलोवेरा और नींबू (Aloe Vera And Lemon)-
अगर आप भी हाथों के कालेपन से परेशान हैं तो अब एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है.इसके लिए आप एलोवेरा और नींबू को मिक्स करके लगा सकते हैं. इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें.इसमें 8 से 10 बूंद नींबू का रस मिलाएं. अब इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाएं और धो लें. ऐसा करने से आप हाथों का कालापन दूर कर सकते हैं.

एलोवेरा और हल्दी (Aloe vera and turmeric)-
एलोवेरा और हल्दी भी स्किन का कालापन दूर करने में मदद करती है. इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसमें चुटकीभर हल्दी डालें और अच्छी तरह से मिला लें. अब इस पेस्ट को अपने हाथों की डार्कनेस पर लगाएं.

एलोवेरा और बेसन (Aloe vera and gram flour)-
बेसन का इस्तेमाल स्किन के लिए फायदेमंद होता है. हाथों की डार्कनेस को कम करने के लिए आप एलोवेरा और बेसन का पेस्ट लगा सकते हैं. इसके लिए आप 2-4 चम्मच एलोवेरा जेल लगाएं. इसमें एक चम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाएं. इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाएं.

No comments:

Post a Comment