Breaking

revanchal times new

एक लाख तीस हजार में हुई खाकी नीलाम, पूर्व विधायक का रिस्तेदार सट्टा माफिया ताज सजवाने में निभाया अहम रोल...


रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले में सट्टा बाजार में रौनक वापस हो गई! वही जानकारी के अनुसार खाकी का ठेका हो गया, और रुपयों की बरसात शुरू हो गई ! सट्टा माफिया के हांथो खाकी एक लाख तीस हजार में नीलाम होने की जनचर्चा का विषय बना हुआ है! जनचर्चा होगी भी क्यों नहीं क्योंकि खुल्ल्म खुल्ला सट्टा बाजार शुरू हो गया बिना खाकी की अनुमति के अवैध कारोबार नहीं चलता देखा भी जा रहा ! थाना कप्तान के हुकुम होते ही सट्टा माफिया के एजेंट भीगी बिल्ली की तरह दुबके बैठे थे! चर्चा ये भी हो रही थी थाना से अनुमति मिल जाये फिर शुरू करेंगे वही सोमवार से सट्टा का कारोवार शुरू हो गया जगह जगह एजेंट मक्क्ड़क जाल की तरह फ़ैल सट्टा पट्टी लिखते जगह जगह देखे जा रहे ! मंडला मुख्यालय सहित आसपास के कस्बों विकास खण्डों में सट्टा आज आम नागरिकों की पहुँच में है और अमन शांति का परचम लहराने वाली पुलिस ने अशांति की बागडोर सट्टा माफिया को सौंप दी है नगर में गली-गली सट्टा का डंका बज रहा!सट्टा का ताज दुसरे के सिर सजा ! सत्तादल के नेताओ ने दबाब बना पुनः सुरु करा दिया ऐसी चर्चा जमकर हो रही है सोशल मिडिया में भी लोग पोस्ट कर कह रहे सट्टा का ठेका हो गया है परमिशन मिल गई है फीता कट चुका है लूट खसोट का धंधा शुरू हुआ बीजाडांडी और बीजा दांडी के आसपास छेत्रो में सट्टा माफिया के एजेंट मक्क्ड़जाल कि तरह फैले चुके है एजेंटो ने सट्टा लिखना शुरू कर दिए उदयपुर, कालपी, पोंडी, आसपास के छेत्रो में धड़ल्ले से से चल रहा है ! वही सोशल मिडिया में भाजपा पदाधिकारियों को जमकर लताड़ा जा रहा कहा जा रहा की इनके इशारे में आज आदिवासीयो की फजीहत हो रही स्कूल के बच्चे बड़े बुजुर्ग माता बहने सट्टा खेल रही चर्चा यह भी है,निवास विधानसभा के पूर्व विधायक के रिस्तेदार भी सट्टा माफिया का ताज सजवाने में अहम भूमिका निर्वाह की है जिसका नतीजा सोमवार से सबके सामने है सरेआम परिवार को तबाह बर्बाद का खेल चालू हो गया है। और जिम्मदारो के आगे ख़ाकी मौन दुबकी बिल्ली बनकर बैठी हुई है और बैठे भी क्यों न....

Post a Comment

Previous Post Next Post