BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय महाविद्यालय मवई द्वारा आयोजित किया गया प्रतियोगिता... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 3, 2022

शासकीय महाविद्यालय मवई द्वारा आयोजित किया गया प्रतियोगिता...



रेवांचल टाईम्स - जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन फुटबॉल पु. प्रतियोगिता शासकीय महाविद्यालय मवई द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला ने सेमीफाइनल मैच में शासकीय महाविद्यालय भुआबिछिया की टीम को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला ने शासकीय महाविद्यालय नैनपुर को 3-0 से हराकर फाइनल खिताब पर अपना कब्जा किया। फाइनल जीतने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चौरसिया जी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया इस अवसर पर महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारी डॉ. गुलबहार खान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी आफिसियल तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ विजेंद्र चौरसिया, डॉ टी पी मिश्रा, डॉ सियाशरण ज्योतिषी, डॉ बी टेंबरे, डॉ एम के सिंह, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ ए एस बघेल, डॉ एम मार्टिन, डॉ बी बेनेट, डॉ रमा गुप्ता, डॉ पीएल झारिया एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किये।

No comments:

Post a Comment