BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जंगलों में हाथियो की उपस्थिति की लेकर वन विभाग ने किया रेस्क्यू... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 25, 2022

जंगलों में हाथियो की उपस्थिति की लेकर वन विभाग ने किया रेस्क्यू...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के वन परिक्षेत्र बिछिया अंतर्गत दिनांक 15.11.2022 को कुल 6 जंगली हाथियों की उपस्थिति दर्ज की गई। हाथियों के आने की सूचना के पूर्व से ही परिक्षेत्र अंतर्गत संभावित सभी ग्रामों में मुनादी करवा कर सभी को सूचित एवम सतर्क किया गया। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र बिछिया का स्टाफ मौके की ओर रवाना हुआ। रात्रि लगभग 1:30 बजे ग्राम शेरमी के एक परिवार के 6 सदस्यों,दिनांक 17.11.2022 को रात्रि लगभग 10.30:00 बजे ग्राम टिकरिया में 2 परिवार के 7 सदस्यों को, दिनांक 21.11.2022 की रात्रि लगभग 8:00 बजे ग्राम कन्हारीकला के 5 परिवारों के 21 सदस्यों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। हाथी दल दिनांक 15.11.2022 से 21.11.2022 की रात्रि तक परिक्षेत्र बिछिया के वन क्षेत्र में एवं आस-पास के ग्रामो में विचरण करता रहा। पुनीत गोयल वन मंडल अधिकारी (भा.व.से.) पूर्व सामान्य मंडला के कुशल मार्गदर्शन एवं जीएस धुर्वे उपमंडल अधिकारी बिछिया के निर्देशन में अविनाश जैन परिक्षेत्र अधिकारी बिछिया, सुरेश कुमार भलावी परिक्षेत्र अधिकारी मोतीनाला, परिक्षेत्र बिछिया एवं मोतीनाला के स्टाफ द्वारा  लगातार दिन - रात्रि में गस्ती कर ग्रामों में मुनादी कराई गई एवं ग्रामों में जाकर ग्राम वासियों को सुरक्षा के संबंध में समझाइश देते रहे। उक्त अवधि में  परिक्षेत्र बिछिया एवं मोतीनाला के कर्मचारियों के सतत निगरानी एवं ग्रामीणों के सहयोग से  किसी भी प्रकार की जनहानि जन घायल, पशु हानि, पशु घायल की घटना नहीं हुई। हाथी दल सुरक्षित क्षेत्र की सीमा से बाहर चले गए। फसलों एवम मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना संबंधित राजस्व विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु को दे दी गई है ।

No comments:

Post a Comment