BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राजस्व की समस्या जस की तस आख़िर कब तक भोले भाले ग्रामीण भटगे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 7, 2022

राजस्व की समस्या जस की तस आख़िर कब तक भोले भाले ग्रामीण भटगे...


रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश के मंडला जिले में यूं तो कई तरह की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिसे सुलझाया नहीं जा रहा है। सबसे ज्यादा समस्याएं राजस्व से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि कई किसानों को पात्र होने के बावजूद भी नहीं मिल पा रही है। राजस्व कार्यालयों में संपूर्ण मंडला जिले में प्रकरणों और आवेदन पत्रों के निराकरण में तेजी से कार्यवाही नहीें की जा रही है। ढेर सारे प्रकरण और आवेदन पत्र राजस्व कार्यालय में लंबित पड़े हुए हैं। राजस्व कार्यालयों में मनमानी चल रही है। लूट खसोट का कारोबार सरेआम किया जा रहा है। बिना दाम के कोई काम लगभग सभी राजस्व कार्यालयों में नही हो पा रहा है।  जनापेक्षा है राजस्व की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाये। राजस्व कार्यालय में लंबित समस्त प्रकरणों की निराकरण की  पूर्ण की जाए व तेजी से सुनवाई की जाए। आखिर लोग अपनी समस्याओं को लेकर जाए तो कहाँ....

No comments:

Post a Comment