BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला द्वारा अनेक गतिविधियां आयोजित की गई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 4, 2022

विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला द्वारा अनेक गतिविधियां आयोजित की गई

 



मंडला 4 नवम्बर 2022

                राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा माननीय आर.एस. शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार एवं श्री डी0आर0 कुमरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के मार्गदर्शन में एंपावरमेंट ऑफ सिटीजन थ्रो लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीचएवं हक हमारा भी है 75 अभियान के अंतर्गत विधि विद्यार्थियों की टीम गठित की गई। 4 नवम्बर को निम्नानुसार स्थानों पर गठित टीमों द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामवासियों को मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य, निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी दी तथा योजनाओं से संबंधित पम्पलेट्स वितरित किये।

टीम ब- विधि विद्यार्थीगण सलिल सिंह, करीना चौरसिया, मुस्कान सौदागर द्वारा ग्राम सेमरखापा, बनियातारा, पेहजवारा, पहड-कटंगी में उक्त कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर पम्पलेट्स वितरित किये गये। इसी प्रकार टीम स- विधि विद्यार्थीगण धीरेन्द्र उपाध्याय, साक्षी दुबे, हरसला द्वारा बकौरी, जंतीपुर, टिकरिया में, टीम द- विधि विद्यार्थीगण हिमांशु झारिया, कुमकुम, आकांक्षा द्वारा ग्राम तिंदनी, गाजीपुर में तथा टीम ई- विधि विद्यार्थीगण शालिनी तिवारी, सेजल कछवाहा एवं भूपेन्द्र द्वारा ग्राम बिनैका में उक्त कार्यकम का प्रचार-प्रसार कर पम्पलेट्स वितरित किये गये।

No comments:

Post a Comment