BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 2, 2022

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



 दैनिक रेवांचल टाइम्स -  मवई  मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग खेल कैलेंडर सत्र 2022 23 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय मवई के तत्वाधान में उत्कृष्ट खेल मैदान में जिला स्तरीय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उद्घाटन मैच शासकीय महाविद्यालय भुआ बिछिया एवं रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला के मध्य खेला गया जिसमें मंडला महाविद्यालय की टीम विजेता रही पप्रतियोगिता का द्वितीय मैच शासकीय महाविद्यालय मवई एवं शासकीय महाविद्यालय नैनपुर के मध्य खेला गया जिसमें नैनपुर टीम ने विजय हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मंडला एवं शासकीय महाविद्यालय नैनपुर के मध्य खेला गया जिसमें मंडला महाविद्यालय की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में विजय प्राप्त की। फाइनल मैच के पश्चात चयन प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमे मंडला जिले की 16 सदस्यीय फुटबॉल टीम चयन किया गया । यह टीम संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंडला जिले का प्रतिनिधित्व करेगी ,,निर्णायक मंगल सिंह पंद्रे पीटीआई मेढा, प्रकाश टं।डिया,कासिम खान ने प्रतियोगिता को संचालित किया । इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मनीष सिसोदिया थाना प्रभारी मवई एवं एएसआई योगेंद्र मरावी थाना मवई मुख्य रूप से उपस्थित रहे महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना उरकुड़े ,राजेंद्र सोनवानी एवम मवाई महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।,,,,चयन समिति में वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी विवेक जयसवाल गुलबहार खान  प्रशांत यादव  रवि यादव  अनूप परिहार देवेंद्र बघेल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आयोजन समिति सचिव आशीष चतुर्वेदी क्रीडा अधिकारी

No comments:

Post a Comment