मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर मंडला पुलिस द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आज रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री गजेंद्र सिंह कंवर द्वारा उपस्थित लगभग 200-250 बच्चों को मध्य प्रदेश के गौरवपूर्ण इतिहास, संस्कृति, लोक नृत्य, नेशनल पार्क संबंधित विशिष्टता के संबंध में बताया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा किए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा बनकर नशा मुक्ति के अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही उन्हें नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की हिदायत देते हुए नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया।
मंडला पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे हैं यातायात अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा अपने आसपास के लोगो एवं परिवारजनों को भी पालन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस मंडला द्वारा किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों को जागरूक करने हेतु अपील की गई।
इस कार्यक्रम में रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला के प्राचार्य डॉ. श्री राजेश चौरसिया, व्याख्याता व सहायक व्याख्याता उपस्थित रहें।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment