Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़..जिला शिक्षा अधिकारी मंडला की युवती ने लगाई नर्मदा पुल से छलांग लोगों बचाई जान...

 




रेवांचल टाईम्स - आज सुबह अचानक एक बीस, बाईस वर्षीय युवती ने नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगा दी नर्मदा नदी में नहा रहे लोगों ने तत्काल युवती को पानी से निकाल कर बचा लिया और उसे पहले देखा कि जीवित है तो लोगों ने पी हुए पानी को निकाल ओर कोतवाली पुलिस की सूचना दी। जिससे मोके में पुलिस पहुँच कर 108 की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया।

          वही जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी से जो युवती ने छलांग लगाई है वह जिला शिक्षा अधिकारी मंडला की पुत्री बताई जा रही साथ ही वह मानसिक रोगी होने की जनचर्चा थी वह युवती इसके पहले भी आत्महत्या जैसे कदम उठा चुकी है पर उसे बचा लिया गया है और उसका इलाज भी चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post