Breaking

revanchal times new

ग्राम सभा में नहीं हुआ समस्याओं का समाधान...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की जनपद पंचायत अंतर्गत नारायणगंज नगर की दोनों पंचायत ग्राम पंचायत पडरिया और ग्राम पंचायत खैरी की ग्राम सभा मंगल भवन में आयोजित की गई जिसमें मुख्य समस्या बाजार व्यवस्था, नाली निर्माण, पानी निकासी और साफ-सफाई को लेकर चर्चा होनी थी, जिस पर कोई भी समाधान ग्रामसभा के माध्यम से नहीं निकल पाया और यह आगामी तारीख के लिए स्थगित कर दी गई, ग्राम सभा में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र वरकड़े, जनपद अध्यक्ष आसाराम भारती ,जनपद उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा , जनपद पंचायत स्पेक्टर रम्मू  सिंह मरावी तथा दोनों पंचायत के सरपंच सचिव, उपसरपंच और पत्रकार बंधु  और व्यापारी वर्ग के लोग गांव के वरिष्ठ नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।


हंगामेदार रही ग्राम सभा

ग्राम सभा में कई मुद्दों पर चर्चा होनी थी जो कि शुरू होने के साथ ही हंगामेदार बनी रही, जिसमें पंचायत के द्वारा व्यापारी वर्ग को ग्राम सभा आयोजित होने की जानकारी ना देने से व्यापारी वर्ग की संख्या भी बहुत कम थी, सही ढंग से प्रचार-प्रसार ना होने से ग्रामसभा सफल नहीं हो पाई जिससे आगामी तारीख तक के लिए स्थगित कर दी गई ।


पंचायत के राजस्व का कर रहे दुरुपयोग

ग्राम सभा का प्रचार प्रसार ना करने से व्यापारी बंधु और ग्रामीणों के ना पहुंचने से ग्राम सभा असफल रही और जो कि ग्राम सभा में व्यवस्थाएं की गई उससे कोई सार नहीं निकला और सरपंच सचिव द्वारा पंचायत के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।


बैठक व्यवस्था नहीं थी दुरुस्त

मंगल भवन प्रांगण में दोनों ही पंचायत की ग्राम सभा बुलाई गई थी , परंतु यहां पर बैठने की व्यवस्था ना होने से यह ग्रामसभा अव्यवस्थित लगी, पंचायत ग्राम सभा आयोजित कर कर टेंट कुर्सी के माध्यम से हजारों रुपए के बिल लगा देती है जिससे पंचायत के राजस्व को नुकसान होता है पर इस पर सरपंच सचिव कुछ बोलने से बचते नजर आते रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post