BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देवउठनी एकादशी के दिन नहीं करने चाहिए ये काम, बनते हैं पाप के भागीदार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 3, 2022

देवउठनी एकादशी के दिन नहीं करने चाहिए ये काम, बनते हैं पाप के भागीदार

 


देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु पाताल लोक में योग निंद्रा के लिए चले जाते हैं और तभी से चातुर्मास की शुरुआत होती है. हिंदू धर्म में चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किया जाता. इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु योग निंद्रा से जागते हैं और इसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है. हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है और इसी दिन से शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. इस साल यह एकादशी 4 नवंबर 2022 को है और इस दिन कुछ बातों को विशेष ध्यान रखना चाहिए.

तुलसी के पत्ते को ना तोड़ें

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और तुलसी का पूजन किया जाता है. इस दिन शालिग्राम के साथ तुलसी का विवाह कराया जाता है. ऐसे में भूलकर भी तुलसी का पत्ता तोड़ने की गलती न करें. 

तामसिक भोजन से रहें दूर

देवउठनी एकादशी के दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करना चाहिए. इस दिन व्रत करने का विधान है और अगर आप व्रत नहीं रख रहे हैं, तो भी इस दिन साधारण भोजन करें. प्याज, लहसुन, अंडा, मांस, मदिरा आदि तामसिक चीजों का सेवन न करें. 

चावल का ना करें सेवन

देवउठनी एकादशी के दिन चावल खाना निषेध होता है और इसलिए गलती से भी चावल या उससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

लड़ाई-झगड़े से बचें

इस दिन बजुर्गों का अनादर न करें. क्लेश, झगड़ा और बहस में न पड़ें. वरना माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं.

दिन में सोना निषेध

एकादशी के दिन दिन में नहीं सोना चाहिए बल्कि इस दिन पूजा पाठ आदि करना चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए.

No comments:

Post a Comment