Breaking

revanchal times new

’’प्रदेश के विकास में सहभागी बनें विद्यार्थी‘‘ - डॉ. व्ही.के. चौरसिया

 


‘‘एक जिला एक उत्पाद‘‘ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

मंडला 5 नवम्बर 2022

                मध्यप्रदेश को भारत का हृदयप्रदेश कहा जाता है, देश दिल कहा जाता है। अतः इसके विकास में युवा विद्यार्थियों को आगे आकर सहभागी बनना चाहिए। उक्त प्रेरणास्पद विचार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के चौथे दिन रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में ’’एक जिला एक उत्पाद’’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कही गई। 1 से 7 नवंबर तक विविध रचनात्मक गतिविधियां महाविद्यालय में आयोजित हो रहीं हैं। यहां आप अपने कौशल प्रदर्शन से प्रदेश के विकास हेतु विचार रखें और तदानुरुप कार्य करें। डॉ. रमा गुप्ता ने प्रदेश के विकास में मण्डला जिले की संभावित योगदान एवं उभरते विविध पक्षों से अवगत कराते हुए कहा कि मण्डला जिला कृषि वन मानव खनिज औषधी पर्यटन इत्यादि की दृष्टि से समृद्ध है। स्वाद की दृष्टि से यहां का गुड़ श्रेष्ठ हैं। आवश्यकता है इन क्षेत्रों में समर्पित होकर कार्य करने की। संयोजक डॉ. अनिता झारिया ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपने वैचारिक पक्ष द्वारा प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। प्राचार्य डॉ. राजेश चौरसिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में भाषण निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता बंजारा, द्वितीय शिफा खान एवं दीक्षा कछवाहा, तृतीय काजल झारिया ने प्राप्त किया। भाषण में निक्की चौबे प्रथम, अंकित पटेल द्वितीय एवं शालीनि पटेल ने तृतीय तथा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या राजपूत, द्वितीय मोहनीश धुर्वे, प्रिया उसराठे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new