Breaking

revanchal times new

म.प्र. स्थापना दिवस आयोजन: व्यंजन एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

 



 

मंडला 5 नवम्बर 2022

                रेड क्रॉस भवन में परियोजना मण्डला के द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तारतम्य में मिलेट्स (मोटे अनाज) आधारित व्यंजन प्रतियोगिता एवं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस थीम आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्यंजन प्रतियोगिता में महिला एवं बाल विकास परियोजना मण्डला की कार्यकर्ता सहायिका एवं किशोरी बालिकाएं प्रतिभागी रहीं, इनके द्वारा 6 माह से 1 वर्ष, 1 से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती एवं धात्री माताएं एवं किशोरी बालिकाओं के लिये व्यंजन तैयार किये जिनमें कैलोरी, प्रोटीन, आयरन एवं फाईबर आदि प्रचूर मात्रा में सम्मिलित थे। सभी प्रतिभागियों ने कोदो कुटकी, मक्का, ज्वारबाजरा एवं स्थानीय सब्जियों का प्रयोग कर व्यंजन तैयार किये। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, सहायक संचालक रोहित बड़कुल, बाल कल्याण समिति सदस्य योगेश पाराशर, आशीष मिश्रा, किरण ठाकुर निर्णायक की भूमिका रही। निर्णायक मण्डल द्वारा व्यंजनों को चखकर एवं पोषक तत्वों की प्रचुरता के आधार पर सरिता पटैल प्रथम, संध्या बरमैया द्वितीय स्थान, रजनी गौतम को तृतीय स्थान दिया गया। इसी क्रम में रंगोली प्रतियोगिता में शिवि विश्वकर्मा ने प्रथम, उन्नति चंदेल ने द्वितीय एवं महजवीन बेगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह अतिथियों के द्वारा प्रदान किये गये। उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी अनूप कुमार नामदेव, संरक्षण अधिकारी सौरभ पटवा, समस्त पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं वन स्टाप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new