BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंडला और जबलपुर में साढ़े पांच सौ किमी की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 7, 2022

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंडला और जबलपुर में साढ़े पांच सौ किमी की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया



जबलपुर, रेवांचल टाइम्स । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंडला स्थित पुलिस ग्राउंड में 1261 करोड़ की लागत की 329 किलोमीटर की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जबलपुर में सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए वेटनरी कालेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। कुल 13 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास में से आठ परियोजनाएं जबलपुर जिले की हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंडला में कहा, मध्य प्रदेश की सब बसों को इलेक्ट्रिक कर दीजिए। मैं आपको एसी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का रास्ता बताऊंगा। किराए में 25 प्रतिशत की कमी भी कर दीजिए। फूड ग्रेन से एथेनाल बनाया जा रहा है। इससे वाहन चलाने से पिछले साल 40 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई।

नितिन गडकरी ने कहा कि कान्हा सिवनी, बालाघाट, जबलपुर और नागपुर से कान्हा के लिए जो कनेक्टिविटी है। उसे अच्छा करना है। इसे सुधारने के लिए मैं निश्चित रूप से चिंतित हूं। मैं कान्हा गया था। मैं गति-शक्ति क्लस्टर में ट्राइबल पापुलेशन को रोड क्लस्टर बनाने की योजना बनाएंगे। एनएच जाहिर करने की कोशिश करूंगा। मंडला से जबलपुर जो रोड है। बरेला से मंडला 400 करोड़ रुपये का 63 किमी का जो काम हो रहा है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। बहुत सी दिक्कतें आई हैं। आपको बहुत तकलीफ हो रही है। मेरी अधिकारियों से बातचीत हुई है। जितना काम हुआ है, उसे आपसी सहमति से सस्पेंड कर दो। पुराने काम को रिपेयर करो। नया टेंडर निकालो और जल्दी यह रोड अच्छा पूरा कर के दो। मैंने उन्हें आदेश दिया है। कुलस्ते जी ने अंजनिया में फ्लाईओवर की मांग की है, उसे मैं मंजूर करने की घोषणा करता हूं। कान्हा क्लस्टर के नाम से एक योजना बनाकर गति-शक्ति में ट्राइबल बेल्ट को जोड़ना चाहता हूं। इसकी योजना को मैं मंजूरी दूंगा। मंडला के बायपास का काम भी चल रहा है। मध्यप्रदेश में 1611 करोड़ रुपये के 23 पुलों की मंजूरी दे रहा हूं। नर्मदा एक्सप्रेस-वे की स्टडी कर हमें भेजिए, हम मंजूरी देंगे। नर्मदा प्रदक्षिणा का विषय श्रद्धा का है। मैं भी बहुत श्रद्धालु हूं। मैंने सभी धर्मों के जो प्रमुख स्थल थे, उनके रोड अच्छे कर दिए। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री साल भर जा सकने वाली सड़क बना दी है। अयोध्या सर्किट 22 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। बुद्ध सर्किट बन चुका है। रोड़ बनने से नर्मदा परिक्रमा करने वालों को राहत मिलेगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले सात साल से फग्गनसिंह कुलस्ते जी आग्रह कर रहे थे। मंडला बुला रहे थे। यहां प्रकृति निवास करती है। प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है। यह रानी दुर्गावती की भूमि है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। वनवासियों के लिए जो सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक तौर पर पिछड़े हैं, उनका विकास करना राज्य एवं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता है। इसके लिए रोड अच्छे बनने चाहिए। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी के उद्गार को दोहराया कि अमेरिका धनवान है क्योंकि उसकी सड़कें अच्छी हैं। हम भी सड़कों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment