मण्डला 17 नवम्बर 2022
रानी अवंती बाई स्कूल
में बैंक एवं पोस्ट ऑफिस के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता
अभियान के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कलेक्टर हर्षिका सिंह
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यशाला में एलडीएम अमित केशरी, आईपीपीबी के प्रबंधक अरूण पटेल, प्राचार्य रानी
अवंती बाई स्कूल तथा छात्राएँ उपस्थित थी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर
हर्षिका सिंह ने कहा कि सभी छात्राएं अपने जीवन में बचत की आदत को अपनाएँ तथा इसे
अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। बचत की प्रणाली से जुड़ते हुए छोटी-छोटी बचत करें, इससे भविष्य में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बैंकिंग
गतिविधियाँ जीवन का हिस्सा है, इसे गंभीरता से समझें।
बैंकिंग प्रणाली के अंतर्गत नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें। साथ ही सुरक्षित
बैंकिंग प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सायबर जागरूक भी बनें।
कलेक्टर ने कहा कि सभी
छात्राएँ स्वयं बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए अपने घर तथा आसपास के लोगों
की सहायता भी करें तथा उन्हें भी बैंकिंग गतिविधियों और सायबर धोखाधड़ी के बारे में
जागरूक करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि छात्राएँ बैंकिंग क्षेत्र में होने वाले
धोखाधड़ी के प्रति भी सजग रहें तथा अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। उन्होंने छात्राओं
से कहा कि बैंकों के माध्यम से संचालित की जाने वाली बीमा योजनाओं की जानकारी भी
प्राप्त करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी छात्राएं बैंक सखी के रूप में भी अपने स्तर
पर जागरूकता प्रसारित करने का कार्य करें। साथ ही वित्तीय रूप से साक्षर बनें एवं
सक्षम भी बनें। महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने
वित्तीय एवं बैंकिंग प्रणाली के बारे में जागरूकता प्रसारित करने कार्यशाला आयोजित
करने के लिए संबंधित विभागों की सराहना की। साथ ही सभी छात्राओं से कहा कि को इन
जागरूकता कार्यशालाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न
प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment