BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर मेखला रिसॉर्ट हत्याकांड:बिहार में आरोपी के दो साथी हिरासत में, अब पुलिस गिरफ्त से ज्यादा दूर नही हत्यारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 16, 2022

जबलपुर मेखला रिसॉर्ट हत्याकांड:बिहार में आरोपी के दो साथी हिरासत में, अब पुलिस गिरफ्त से ज्यादा दूर नही हत्यारा



जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित मेखला रिसॉर्ट में शिल्पा झारिया की हत्या के मामले में फरार आरोपी अभिजीत पाटीदार के साथी जितेन्द्र कुमार को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा जितेन्द्र के साथी को सुमित पटेल को भी हिरासत में ले लिया है. दोनों से पुलिस की टीम अभिजीत पाटीदार के बारे में पूछताछ कर रही है. सोशल मीडिया पर जितेन्द्र कुमार को मुख्य आरोपी अभिजीत पाटीदार ने अपना पार्टनर बताया था. घर के बाद से आरोपी जितेन्द्र कुमार के घर में ही रुका रहा.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेखला रिसॉर्ट तिलवारा घाट में शिल्पा झारिया की हत्या के बाद फरार हुए आरोपी अभिजीत पाटीदार की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. इस बीच मुख्य आरोपी अभिजीत पाटीदार ने सोशल मीडिया में अपने एक साथी जितेन्द्र कुमार का जिक्र किया. इसके बाद पुलिस की एक टीम तलाश करते हुए बिहार पहुंच गई, जहां से पुलिस ने जितेन्द्र कुमार को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पता चला कि मुख्य आरोपी अभिजीत पाटीदार करीब एक माह से जितेन्द्र के घर में ही रुका रहा. इसके बाद पुलिस ने सुमित पटेल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब जितेन्द्र के दोनों साथियों से पूछताछ कर रही है. जिनसे कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है. पुलिस की दूसरी टीमें मुख्य आरोपी अभिजीत पाटीदार की तलाश में गुजरात, बिहार व महाराष्ट्र में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. गौरतलब है कि शिल्पा झारिया की हत्या के बाद आरोपी अभिजीत पाटीदार ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो भी अपलोड किया है. जिसमें वह कह रहा है कि बेवफाई नहीं करने का क्योंकि उसका अंजाम यही होता है. इसके कुछ घंटों बाद ही आरोपी अभिजीत ने अपराध स्वीकारते हुए जितेन्द्र कुमार का नाम लिया. तभी से पुलिस की टीमें जितेन्द्र की तलाश में बिहार पहुंच गई.

आरोपी ने इन व्यापारियों के साथ की है ठगी-
अभिजीत पाटीदार ने शिल्पा झारिया की हत्या से पहले जबलपुर के टैक्सी संचालक के साथ भी 4 लाख रुपए, गल्ला कारोबारी मनीष के साथ 8 लााख रुपए की धोखाधड़ी की है. पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी अभिजीत को पकडऩे के लिए इन बिन्दुओं पर भी नजर जमाए है.

जिस शहर में जाता सिम बदल लेता-
ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी अभिजीत पाटीदार इनता शातिर है कि जिस शहर में पहुंचता है. अपने मोबाइल फोन की सिम बदल लेता है. ऐसा वह उस शहर में पहुंचने से पहले से कर लेता है.

स्पा सेंटर में हुई थी युवती शिल्पा से मुलाकात-
बताया गया है कि शिल्पा झारिया से अभिजीत पाटीदार की मुलाकात स्पा सेंटर में हुई थी. इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर की लड़कियों से भी पूछताछ की लेकिन कोई खास जानकारी हासिल नहीं पाई है. इधर पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी अभिजीत पाटीदार को पकडऩे के लिए जुटी है. अधिकारियों का यह भी कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा.

No comments:

Post a Comment