BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज करें इन मंत्रों का जाप, हनुमान जी की कृपा से हर दुःख और कष्टों से मिलेगा छुटकारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 29, 2022

आज करें इन मंत्रों का जाप, हनुमान जी की कृपा से हर दुःख और कष्टों से मिलेगा छुटकारा



हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे ही मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। माना जाता है कि मंगलवार के दिन व्रत रखने से कुंडली में मंगल और शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाले हर कष्ट और दुःख से निजात मिल जाती है। शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने के साथ-साथ इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

शत्रु नाश के लिए पढ़ें ये मंत्र

अगर आप शत्रुओं के ऊपर विजय पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करने के साथ इस मंत्र का जाप करें। ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु संहारणाय स्वाहा।

मनोकामना पूर्ति के लिए

भगवान हनुमान की पूजा करने के साथ इस मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की हर कामना पूर्ण हो जाती है।

महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते,

हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।




भय दोष के लिए

अगर किसी व्यक्ति को भय अधिक लगता है, तो नियमित रूप से हर मंगलवार के दिन हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भय से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाएगा। मंत्र-हं हनुमंते नम:




दुख से निजात पाने के लिए

अगर आप जीवन के हर दुख दर्द से निजात पाना चाहते हैं, तो रुद्राक्ष की माला से नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करें- 1- हं हनुमंते नम:




तरक्की के लिए

जीवन में नौकरी, बिजनेस आदि में तरक्की चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने के साथ-साथ ।। ऊं पिंगाक्षाय नमः मंत्र का जाप करें।

No comments:

Post a Comment