BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरपंच संघ मवई के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में कांग्रेस समर्थित सरपंच ने की जीत हासिल-भाजपा समर्थित को मिले मात्र 2 वोट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 4, 2022

सरपंच संघ मवई के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में कांग्रेस समर्थित सरपंच ने की जीत हासिल-भाजपा समर्थित को मिले मात्र 2 वोट...


रेवांचल टाईम्स - मण्डला मवई- जिले के दूरस्थ वनांचल मुख्यालय मवई में गुरुवार को सरपंच संघ चुनाव की सरगर्मी दिन भर चलती रही। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में ग्राम पंचायत अंजनी के कांग्रेस समर्थित सरपंच शिव कुमार मरावी ने शानदार जीत हासिल की और सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा के पूर्व विधायक सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे। 52 ग्राम पंचायतों में से 39 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने इस चुनाव में शामिल हुए। इसमें तीन सरपंचो ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, जिसमें कांग्रेस समर्पित सरपंच शिव कुमार मरावी सरपंच ग्राम पंचायत अंजनी रहे जिन्हें 25 मत प्राप्त हुए। वहीं सत्ता रूढ़ पार्टी भाजपा से अंगद नेताम सरपंच ग्राम पंचायत सोढ़ा को प्राप्त मत मात्र 2 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में हीरालाल धुर्वे  सरपंच ग्राम पंचायत मवई को 12 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कांग्रेस समर्थित शिव कुमार मरावी सरपंच ग्राम पंचायत अंजनी सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं संघ के अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान निर्वाचित किये गए। इस चुनाव में भाजपा के बड़े बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत लगाई लेकिन उन्हें बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा। सरपंच संघ मवई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।

No comments:

Post a Comment