BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वार्ड नम्बर 10 के पार्षद प्रशांत तिवारी का प्रस्ताव सर्व सम्मति से हुआ पास, अब शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के नाम से जाना जाएगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 1, 2022

वार्ड नम्बर 10 के पार्षद प्रशांत तिवारी का प्रस्ताव सर्व सम्मति से हुआ पास, अब शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के नाम से जाना जाएगा





रेवांचल टाईम्स - केवलारी का फारेस्ट नाका तिराहा केवलारी, की जनता और ब्रम्हलीन जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के अनुयायियों को नगर परिषद ने खास तौहफा दिया है और अब नगर का सबसे व्यस्त तिराहा जो सिवनी को मण्डला और बालाघाट जिले से जोड़ता है जिसे अब तक ऊगली नाका या फारेस्ट नाका के नाम से जाना जाता था का नाम बदल कर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के नाम पर कर दिया गया है,वार्ड नम्बर 10 के पार्षद और सभापति प्रशांत तिवारी मोनू भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुजी के ब्रह्मलीन होने के बाद से लगातार ही क्षेत्रीय जनता और जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के अनुयायियों द्वारा की जा रही माँग को देखते हुए उनके द्वारा यह प्रस्ताव नगर परिषद में लाया गया जो कि सर्वसम्मति से पास हो गया, प्रशांत तिवारी के द्वारा सभी पार्षदों के साथ ही अध्यक्ष सुनीता देवी सिंह बघेल का इस समर्थन के लिए जहाँ आभार व्यक्त किया गया वहीँ जनता की तरफ से जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर की जा रही माँग पर भी सहमति जताते हुए जल्द इस योजना को मूर्त रूप देने के विषय में विचार की बात कही।

No comments:

Post a Comment