BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Weather Today: एक-दो दिन में फिर लौटेगी बारिश, विभाग ने जताई 14 जिलों में वर्षा की संभावना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

MP Weather Today: एक-दो दिन में फिर लौटेगी बारिश, विभाग ने जताई 14 जिलों में वर्षा की संभावना



रेवांचल टाईम्स :मध्य प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। कल से फिर मौसम बदल सकता है। दो सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने भी 14 से ज्यादा जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। कई इलाकों में नमी का आना जारी है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के पूरे चंबल संभाग के साथ उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के कुछ हिस्सों से जा चुका है। जिसकी नर्गमन लाइन उत्तरकाशी, नजियाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच से होकर गुजर रही है।



रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। हर्राई में 1 सेमी बारिश हुई है। तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान 36 डिग्री ग्वालियर में और सबसे कम तापमान 19 डिग्री मंडला, मलाजखंड, बैतूल में किया गया।

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है कि रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में डिंडौरी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कल से पूर्वी हिस्से में और बुधवार से पूरे प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना बन रही है। जानकार इसके पीछे का कारण बताते हुए कहते हैं कि बंगाल की खाड़ी में पिछले तीन दिनों से चक्रवात एक्टिव है। इसी के पास रविवार को एक अन्य चक्रवात भी बना है। बताया जा रहा है कि आज दोनों का विलय हो सकता है। इस सिस्टम के कारण मंगलवार से मध्य प्रदेश में वर्षा का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला नौ अक्टूबर तक बना रह सकता है।

No comments:

Post a Comment