BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तीन युवकों के ऊपर से निकली ट्रेन, मौत; मामले की जांच में जुटी पुलिस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

तीन युवकों के ऊपर से निकली ट्रेन, मौत; मामले की जांच में जुटी पुलिस



मध्यप्रदेश के सागर जिले में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बीना-कटनी रेल लाइन पर तीन युवकों के ऊपर से ट्रेन निकल गई। घटना के बाद दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों के शव रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिले। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



तीसरी रेल लाइन पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रविवार को करीब हीराकुंड एक्सप्रेस बीना की ओर से कटनी की ओर जा रही थी। बता दें कि ये ट्रेन तीसरी रेल लाइन से गुजर रही थी। तभी तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। खबर मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। वहीं, तीसरे युवक की सांस चल रही थी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में मृत युवकों की पहचान धर्मेंद्र यादव (26 वर्षीय) निवासी ढल्ली बरोदिया, संजू घोषी (30 वर्षीय) निवासी जमुनिया जैसीनगर और पप्पू यादव (28 वर्षीय) निवासी बदौना के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद दो लोगों के शव के चिथड़े उड़ गए। बता दें कि शवों के टुकड़े करीब आधा कि.मी. क्षेत्र दूर तक पड़े मिले।

No comments:

Post a Comment