दैनिक रेवांचल टाईम्स - सिवनी निर्वाचन आयोग द्वारा पहल करते हुए 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद पांडेय तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों से एनआईसी माध्यम से जुड़े वरिष्ठ मतदाताओं को संबोधित कर वरिष्ठ मतदाताओं द्वारा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गयी।
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने कहा कि किसी भी परिवार की खुशी गाड़ी, बड़ा घर से नही बल्कि वृद्धजन आशीर्वाद से हैं। इन्ही के आशीर्वाद से ही सुख और समृद्धि आती हैं। बुद्ध जन ज्ञान एवं अनुभव का खजाना होते है, गूगल से लर्निंग तो मिलती है, लेकिन ज्ञान नहीं मिल सकता। इसलिए युवा पीढी को बुद्ध जनों से ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनुपम राजन ने सुख एवं जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे भारत में लोकतंत्र की नीव रखने वाले मतदाता है, उनकी प्रेरणा तथा अनुभव से लोकतंत्र मजबूत हुआ है।
जिला स्तर पर भी एनआईसी कक्ष में आयोजित वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह के कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा भी जिलें के वरिष्ठ मतदाता श्री छिद्दीलाल श्रीवास एवं एम के श्रीवास्तव को पुष्प, साल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अनुविभागीय अधिकारी अंकुर मेश्राम सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
शतायु पूर्ण मतदाताओं का घर पहुँचकर किया गया सम्मान
1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलें में वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने एकता कॉलोनी निवासी 111 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता शांति पांडेय के घर पहुँचकर उन्हें पुष्प गुच्छ, साल श्रीफल और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर डॉ फटिंग ने श्रीमती पांडेय का आशीर्वाद लेकर उनकी कुशलक्षेम जानी। इसी तरह जिलें के चारों विधानसभा क्षेत्र में चिन्हांकित सभी शतायु मतदाताओं के घरों में सम्पर्क कर अधिकारियों ने उन्हें साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment