रेवांचल टाइम्स - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद केवलारी द्वारा वर्ष 2022-23 में नवगठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत केवलारी के बीआरसी भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
कार्यशाला की शुरुआत माता सरस्वती की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए,म. प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला एवं धर्मेंद्र मिश्रा जिला प्रोजेक्ट मैनेजर,जल जीवन मिशन-आईएसए द्वारा कार्यशाला को प्रारंभ किया गया।जिला समन्वयक द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण का महत्व पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा समितियों को कार्य योजना पर सफल होने का मार्गदर्शन दिया गया। अशोक बेंद्रे ब्लाक समन्वयक जन अभियान परिषद द्वारा म.प्र.जन अभियान परिषद का परिचय, परिषद में संचालित योजनाएं एवं कार्यक्रम, प्रस्फुटन समितियां द्वारा किए जाने वाले कार्य को विस्तार पूर्वक बताया गया।
जन अभियान परिषद के लक्ष्य / उद्देश्य को लेकर प्रशिक्षित शिक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया जैसे अशोक बंदेवार द्वारा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा एवं चरण, श्री बालकराम डहेरिया- व्यक्तित्व विकास, वार्षिक कार्य योजना, राधेश्याम बंदेवार-नेतृत्व विकास, स्वैच्छिक संगठनों की अवधारणा एवं कार्य प्रणाली, मोतीराम हरदुआ - सामुदायिक सहभागिता , शासकीय महाविद्यालय केवलारी के डॉ. संजय मिश्रा - मूल्यांकन एवं अनुश्रवण, बीसी सोशल ऑडिट जनपद पंचायत केवलारी राजेश नरेती -सामाजिक अंकेक्षण, रामकृष्ण डहेरिया- दस्तावेजीकरण इस प्रकार कार्यशाला मैं जिला से आए डे- एसआरएलएम, जिला प्रबंधक संजय रस्तोगी जी एवं केवलारी से चितेंद्र पटले, जीएल वरकड़े द्वारा जन कल्याणकारी योजना पर प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत केवलारी के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, नगर परिषद केवलारी के उपाध्यक्ष श्री शिव चौधरी ,समाजसेवी एवं भाजपा मंडल अध्यक सचिन अवधिया, विकासखंड पंचायत समन्वयक बीडी डोंगरे, प्रकाश ठाकुर एवं अशोक बंदेवार साकित टेमरे के आतिथ्य में प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रमाण पत्र वितरण किया तत्पश्चात विकासखंड समन्वयक द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यशाला का समापन किया गया दो दिवसीय कार्यशाला को सफल बनाने में जन अभियान परिषद से नवांकुर संस्थाओं के प्रमुख श्रीमती साबरा खान ,श्रीमती मोम लता गजेंद्र,श्री राधेश्याम बंदेवार(मेंटर्स),श्री राहुल चक्रवती, एवं श्रीमति नान बाई जंघेला श्री मोतीराम हरदुआ जी एवं बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के मेंटर्स बालकराम डेहरिया, श्री रामकृष्ण डेहरिया,एवं कलावती ठाकुर तथा प्रस्फुटन समितियों के प्रतिभागियों की उपस्थिति रही ।

No comments:
Post a Comment