BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अगर भी करते हैं फल खाते वक्त ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, फायदे की जगह पड़ जाएंगे देने के देने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 2, 2022

अगर भी करते हैं फल खाते वक्त ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, फायदे की जगह पड़ जाएंगे देने के देने



फल खाना हम सभी को अच्छा लगता है, ये खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होते बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग फल खाते वक्त कुछ गलतियां भी करते हैं जो उन्हें फायदे की बजाए भारी नुकसान पहुंचा सकती है. आयुर्वेद में फलों को खाने का सही तरीका बताया गया है.

खाने के साथ कभी न करें फलों का सेवन

ज्यादातर लोग इस बात का खयाल नहीं रख पाते कि उन्हें खाना खाते वक्त फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप खाने के साथ ही फल भी खाते हैं तो आपके पेट पर टॉक्सिक प्रभाव पड़ेगा. इससे आपका पाचन ढंग से नहीं हो पाएगा. ऐसा करने से आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं और ब्लोटिंग होने का खतरा बढ़ जाएगा.

जूस की जगह करें फलों का इस्तेमाल



इसके अलावा अगर आपके इलेक्ट्रो लाइट टिश्यू असंतुलित हो गए हैं या फिर बुढ़ापे के कारण दांत कमज़ोर हो गए हैं तब ही आपको जूस का सेवन करना चाहिए, अन्यथा आपको फलों का ही सेवन करना चाहिए. इसके जूस का नहीं. इससे आपको पूरा पोषण मिल पाएगा.

रात के खाने के बाद या साथ में न करें फलों का सेवन

इसके अलावा ये बाद भी ध्यान देने वाली है कि आपको रात के खाने के बाद यानी डिनर करने के बाद या रात का खाना खाते वक्त फलों को सेवन करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आपको इन्हें पचाने में दिक्कत हो सकती है जिससे काफ दोष बढ़ने का खतरा रहता है.


दूध के साथ न करें फलों का सेवन

इसके अलावा कई बार हम दूध के साथ ही फलों का सेवन कर लेते हैं लेकिन ये आदत आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती. दूध में फलों को मिलाने से यह विरुद्ध आहार बन जाते हैं, इसलिए शेक या फिर किसी भी तरीके से फलों को दूध के साथ मिक्स करके नहीं खाना चाहिए.

No comments:

Post a Comment