यात्रा में विधायक सुजीत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक पं रमेश दुबे,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी हुए शामिल, पूजन कर सुख समृद्धि की कामना।
रेवांचल टाईम्स - नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार की तरह नगर के हिंदू उत्सव समिति द्वारा विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे कांग्रेस विधायक सुजीत चौधरी,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे ने माता मंदिर में पूजन अर्चन कर क्षेत्र एवं जिले की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए विधिवत चुनरी यात्रा का शुभारंभ किया जो श्रद्धालुओ द्वारा मां के जयघोस से धूमधाम से मां षष्ठी के दरबार कपुर्धा पहुंची। मां षष्ठी के पूजन अर्चन ,महाआरती व महा प्रसादी के साथ यात्रा का समापन हुआ।
साथ में पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह चौधरी विधायक सुजीत चौधरी जी व गंभीर सिंह चौधरी सहित हिंदू उत्सव समिति सदस्य गण, मातृशक्ति, श्रद्धालु उपस्थित रहे


No comments:
Post a Comment