BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेरकों को मिटाने की पूरी कोशिश,,,? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 20, 2022

प्रेरकों को मिटाने की पूरी कोशिश,,,?



मंडला ,,,।,आखिरकार साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों को बेरोजगार करके पूरी तरह इनका नामोनिशान मिटाने की पूरी कोशिश की जा रही है। साक्षर भारत मिशन के सभी संविदा प्रेरक असल में अत्यंत गहरी नींद में सो रहे हैं। सभी तरह के प्रेरक संघ के नेता पता नहीं कितने सालों से आखिर क्या कर रहे हैं कोई भी एक  मांग अब तक पूरी नहीं करा पाए हैं ।साक्षरता की योजनाओं में काम दिलाने में सफल नहीं हो पाए हैं तो फिर स्थायीकरण की मांग को पूरा कराने में प्रेरक संघ के नेता कैसे कामयाब होंगे यह शोध का विषय हो गया है। सरकार लगातार साक्षरता की योजना संचालित कर रही है और साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों को कोई काम नहीं दे रही है और साक्षर भारत मिशन के सभी प्रेरक व प्रेरक संघ के नेता हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं  सोशल प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी मांग पुरजोर ढंग से उठाने के लिए विशेष ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। शासन प्रशासन को भी पत्र के माध्यम से अपनी मांग पूरी कराने के लिए कोई खास ध्यान नहीं दे रहे है। खासकर मध्यप्रदेश सहित संपूर्ण भारत में प्रेरक सिर्फ बेहोशी का परिचय दे रहे हैं। इसी का फायदा सरकार उठा रही है और लगातार साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों की उपेक्षा कर रही है। क्या यह उपेक्षा प्रेरक बर्दाश्त करेंगे या अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए परिणाम कारी आंदोलन करने के लिए संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित संपूर्ण भारत में एकजुट होकर विशेष रणनीति बनाकर उसे हकीकत के धरातल में क्रियान्वित करेंगे।

No comments:

Post a Comment