BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अक्षर साथियों का खुलेआम शोषण ..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 20, 2022

अक्षर साथियों का खुलेआम शोषण .....



मंडला,।,,, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश के मंडला जिले में मनमानी लापरवाही चरम सीमा पर पहुंच गई है। यहां पर अक्षर साथियों को ठीक  तरह से प्रशिक्षित नहीं किया गया है और पढ़ाने के लिए कोई सामग्री नहीं दी जा रही है। सामाजिक चेतना केंद्रों के लिए भी कोई सामग्री प्रदान की जा रही है। अक्षर साथियों का शोषण किया जा रहा है। इन्हें पढ़ाने के एवज में कोई पैसा नहीं दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधि शासन-प्रशासन और मानव अधिकार संरक्षण के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थाएं सिर्फ दर्शक बनकर तमाशा देख रही हैं। अक्षर साथियों को पर्याप्त मानदेय दिया जाए और इनका स्थायीकरण किया जाए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों को स्थाई रूप से काम दिया जाए। फ़िलहाल मंडला जिले में यह कार्यक्रम सिर्फ कागज में संचालित हो रहा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच पड़ताल की जाए और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जावे। सभी शासकीय विभागों को व स्वयंसेवी संस्थाओं को तथा समाज को जोड़ने की मुहिम नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नहीं की जा रही है ।सरकार शीघ्र कार्रवाई करें ऐसी जन अपेक्षा है।

No comments:

Post a Comment